DESH KI AAWAJ

ट्रेलर ने कुचला छात्र को मौके पर हुई मौत

*मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर*
——————————
ट्रेलर ने कुचला छात्र को मौके पर हुई मौत

*छात्रा बची बाल बाल* *जनाना अस्पताल के सामने आज सुबह की घटना*
——————————
अजमेर। राजकीय महिला अस्पताल के सामने आज शनिवार सुबह एक ट्रेलर भगवंत यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत एक छात्र का काल बन गया ।  जबकि छात्रा बाल-बाल बच गई । इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया । लोगों ने जाम लगा दिया । जिसे बाद में पुलिस ने समझाइश करके खुलवा कर मार्ग को सुचारू किया । जबकि मृतक छात्र के शव को पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । और छात्रा का उपचार भी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से कराया है।
*अचानक हुई थी बाइक स्लिप*
बताया जा रहा है कि भगवंत यूनिवर्सिटी में इंजीनियर का डिप्लोमा कर रहे पड़ोसी देश भूटान निवासी 20 वर्षीय डुपचुक पुत्र सधे और भूटान की ही रहने वाली 18 वर्षीय डेकी पुत्री नोरबू शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर भगवंत यूनिवर्सिटी की ओर जा रहे थे । तभी जनाना अस्पताल के सामने नागौर की तरफ से आ रहे बिना नंबरी ट्रेलर ने उनको चपेट में ले लिया ।  बताया जा रहा है कि ट्रेलर से बचने के प्रयास में छात्र की बाइक स्लिप हो गई थी । जिसके चलते छात्रा दूर जाकर गिरी और छात्र ट्रेलर के नीचे आ गया । हालांकि छात्र ने हेलमेट लगा रखा था । लेकिन ट्रेलर का पहिया छात्र के सिर के ऊपर से गुजर गया ।  जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
*क्षेत्रवासियों ने किया मार्ग जाम*
शनिवार सुबह हुई इस घटना को लेकर आसपास के रहने वाले क्षेत्रवासियों और दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया । जिसके चलते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने नागौर की तरफ से आने वाले मुख्य मार्ग को जाम लगा दिया । जाम की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुर्दाघर में शिफ्ट कराया । तथा घायल छात्रा को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा । इसके अलावा पुलिस ने लोगों से समझाइश करके वहां लगे जाम को खुलवाया और मार्ग को सुचारू किया।
*आए दिन होते हैं हादसे*
क्षेत्रवासियों ने बताया कि जनाना अस्पताल संभाग का एकमात्र सबसे बड़ा अस्पताल है । जहां दूरदराज के गांवों से प्रसूताये प्रसव कराने के लिए आती है । और गाइनिक रोग से बीमार महिलाएं भी यहां इलाज लेने के लिए आती है । इसलिए यह अस्पताल सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम को 3:00 बजे तक लोगों की आवाजाही के कारण भरा रहता है । जबकि इसी मार्ग से नागौर की तरफ से आने वाले वाहन तेज गति से गुजरते हैं । और आए दिन यहां इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं । आज भी बिना नंबरी ट्रेलर तेज गति में आ रहा था । तथा उसका ड्राइवर भी ट्रेलर को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था ।  जिसके चलते यह हादसा हुआ । लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अस्पताल के सामने बड़े स्पीड ब्रेकर बनाए जाये ।  ताकि यहां से तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालक स्पीड ब्रेकर को देखकर ब्रेक लगाये और गति धीमी करके यहां से गुजरे।
कृष्ण गंज थाना पुलिस ने बताया कि घायल छात्रा डेकी भगवंत यूनिवर्सिटी से बी टेक का कोर्स कर रही है । जबकि मृतक छात्र डूपचुक वी डिप्लोमा कर रहा है । और अंतिम वर्ष का छात्र था । पुलिस ने मृतक छात्र के परिजन को विदेश मंत्रालय के माध्यम से भूटान में सूचित कर दिया है ।  जिनके आने पर आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जा सकेगा।
*ड्राइवर मौके से फरार*
पुलिस का कहना है कि ट्रेलर का ड्राइवर दुर्घटना कार्य करने के बाद मौके से फरार हो गया  । जिसके चलते मौके पर से ट्रेलर को जप्त किया गया है । और ड्राइवर की तलाश जारी है।

admin
Author: admin