ब्राह्मण समाज द्वारा कल धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती
ब्राह्मण समाज द्वारा कल धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती
पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत
रायसिंहनगर :-ब्राह्मण समाज द्वारा कल ब्राह्मण सभा भवन में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम महाराज का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा ,ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मदन सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 8: 15 बजे ब्राह्मण सभा भवन में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा ,उसके बाद दोपहर 2:15 बजे वृद्धजन का सम्मान एवं मेधावी छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किए जाएंगे और साम 4:15 बजे ब्राह्मण सभा से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली जाएगी जहां ब्राह्मण समाज के द्वारा बाजार में शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा व जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी, यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 7:00 बजे वापिस ब्राह्मण सभा भवन में प्रस्थान करेगी उसके बाद रात्रि 8:00 बजे सभी ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए सह भोज का प्रोग्राम रखा गया है ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पिछले 15 दिनों से शहर में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं वह भगवान परशुराम की जयंती को धूमधाम से बनाने के लिए जोर से और तरीके से तैयारियां चल रही है ब्राहमण समाज की कार्यकारिणी सदस्यों में सतपाल कौशिक ,ओम पांड्या, मनमोहन शर्मा ,कालू प्रधान, मनदीप सारस्वत ,सुमित शर्मा ,विक्रांत ओझा ,रविंद्र पारीक एवं अनेक समाज के लोग लगे हुए हैं


