आज प्रशासन गांवों संग अभियान ग्राम पंचायत मंगलपुरा में आयोजित किया गया।
आज प्रशासन गांवों संग अभियान ग्राम पंचायत मंगलपुरा में आयोजित किया गया।
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूं। सभी विभागों ने उपखंड अधिकारी, लाडनूं के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।
राजस्व विभाग ने 283 नामांतरण, 278 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 33 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 72 किसान लाभान्वित हुए तथा 17 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए।
आज के शिविर में वोटर हेल्प डेस्क ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने/हटाने/संशोधन से सम्बंधित 15 फॉर्म प्राप्त किए साथ ही 181 मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा गया।
ग्राम पंचायत ने 102 आवासीय पट्टे जारी किए। 69 नए जॉब कार्ड जारी किए।
चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के 552 ग्रामीणों की बी पी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई।साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन गया। केम्प में 6 चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण किया गया।
कृषि विभाग ने 100 मृदा स्वास्थ्य नमूने कलेक्ट किए तथा 30 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए।
सैनिक कल्याण विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों 5 पेंशन प्रकरण तथा 2 अंशदायी स्वास्थ्य योजना के प्रकरण का निस्तारण कैम्प में ही किया गया तथा 1 नया पहचान पत्र जारी किया।
सहकारिता विभाग ने कैम्प के दौरान 2
नए सदस्य जोड़े तथा 320 PM किसान के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया। 60 डिफॉल्टर को लोन दिया गया।
रोडवेज विभाग ने 74 रियायती पास जारी किए।
जलदाय विभाग ने 18 अवैध कनेक्शन हटाए तथा 65
सेम्पल की गुणवत्ता जांच की। साथ ही 16 पाइप लाइन लीकेज ठीक किए।
शिक्षा विभाग ने 17 विधार्थियों की छात्रवृत्ति जारी करवाई तथा 588 बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र की अनुज्ञा जारी करवाई गई।
पशुपालन विभाग 417 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार कियातथा 180 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
आयोजना विभाग ने 5 नए परिवार के 17 सदस्यों के जन आधार कार्ड बनाए तथा 53 सदस्यों के जन आधार स्थान्तरित किए।
आयर्वेद विभाग ने कुल 1677 मरीजों का उपचार कर लाभान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कुल 39 नई वृद्धजन/ विशेष योग्यजन पेंशन के प्रकरण स्वीकृत किये। पालनहार योजना के 10 प्रकरण निस्तारित किए। 1 प्रकरण मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का निस्तारित किया गया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 1 टूटी हुई सड़कों की मरम्मत की।
विधुत विभाग ने कैम्प में ही 2 नए विधुत कनेक्शन जारी किए 8
खराब मीटर चेन्ज किए गए। विधुत सप्लाई में व्यवधान के 4 प्रकरण निस्तारित किए।
खाध एवं आपूर्ति विभाग ने कैम्प के दौरान 252 आधार सीडिंग करवाई साथ ही 407 राशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान खाध सुरक्षा के 4 अपात्र व्यक्तियों की पहचान की गई।
डेयरी विभाग ने कैम्प में एक नया दुग्ध संकलन केंद्र के लिए आवेदन प्राप्त किया जिसमें 15 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी लाडनूं अनिल कुमार, तहसीलदार कुलदीप भाटी, विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

