पानी चोरी रोकने के लिए दिन रात नहरों पर गश्त जारी
पानी चोरी रोकने के लिए दिन रात नहरों पर गश्त जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 12 दिसंबर /क्षेत्र की सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना में ग्रुप ए में भादरा क्षेत्र के रैगुलेशन के दौरान नहरों पर पानी चोरी रोकने लिए सिंचाई विभाग द्वारा गठित टीमों की लगातार गश्त जारी है। प्रभारी सहायक अभियंता मनीष बाकोलिया के अनुसार हरियाणा क्षेत्र से कम पानी मिलने पर भी गश्ती दलों द्वारा लगातार गश्त करने से सिंचाई पानी दिया जा रहा है। सिद्धमुख सिंचाई परियोजना में सरकारी बाराबंदी नही होने से पानी चोरी अधिक होती है। जिसके लिए प्रशासन और विभाग द्वारा गश्त के लिए टीम गठित की जाती है । विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता राकेश प्रजापत , अमरसिंह सिहाग , आशीष लाखलान ,अंजू सिरोवा, कुलदीप चौहान , श्रीराम बाज्या व इनके साथ रामेश्वर टेबुलेटर, महावीर मेट, रतीराम, सुरेश, सुभाष मेट और पुलिस जाब्ता के साथ विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिन रात नहरों पर 24 घंटे गश्त की जारी है ।गश्त दल द्वारा ग्रुप ए में सिद्धमुख वितरिका के किमी 0से 25 किमी व इसके माइनर, सिद्धमुख फीडर में आरडी 0से 64, रासलाना वितरिका में 0से 9किमी के लिए रैगुलेशन चल रहा है । जिसमे सिद्धमुख फीडर पर आरडी 0से 64 तक कुल 3 टीम 24 घंटे गश्त कर रही है । गश्त को तीन चरण में बांटा गया है जिसमे एक समय में एक गस्त दल 0 से 8, दूसरा गस्त दल 8से 16 तक कुल 8 टीमें दिन रात गश्त कर सिद्धमुख वितरिका की टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित कर रही हैं। इन गश्ती दलों को 2 को पुलिस जाब्ता भी दिया हुआ है।
फोटो-पानी चोरी रोकने के लिए भिरानी हेड पर मौजूद गश्ती दल

