वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर किया जागरूक
वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर किया जागरूक
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 नवंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार सुश्री निधि पूनियां (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट भादरा की अध्यक्षता में पेन इंडिया अवेयरनेस एंड ऑउट रीच कैंपन अभियान के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में सिस्को बैवेक्स के माध्यम से वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्थानीय श्रीमती गौरा देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ किया गया। इस ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर से जुड़े विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को न्यायाधीश सुश्री निधि पूनियां ने सोशल मीडिया के फायदे एवं नुकसान के बारे में विस्तार जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसी के साथ उन्होंने शिक्षा के अधिकार, मौलिक अधिकार, घरेलू हिंसा सहित दिनांक 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं पीड़ित प्रतिकर स्क्रीम तथा अन्य कानूनी सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया। वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमित्रा, व्याख्याता श्रीमती सीमा व्याख्याता एवं अन्य स्टाफ एवं छात्राओं ने भाग लिया।
फोटो – ऑनलाइन आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जानकारी देते न्यायाधीश सुश्री निधि पूनियां

