DESH KI AAWAJ

जिला प्रमुख के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन 10 दिसम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

जिला प्रमुख के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन 10 दिसम्बर को
अजमेर के जवाहर रंगमंच में आयोजित होगा भव्य आयोजन अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर 10 दिसम्बर को प्रातः 11ः15 बजे से जवाहर रंगमंच अजमेर में जिले का त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मेलन में राज्य एवं जिला स्तर के करीब 1000 जनप्रतिनिधिगण जिनमे जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं जिला परिषद व अधीनस्थ पांचो विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।
जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा सम्मेलन में 25 जरूरतमंद दिव्यांगो को ट्राईसाईकिल का वितरण कर सम्मेलन की शुरूआत करेंगी सम्मेलन में पांचो विभागो द्वारा एक वर्ष में अपने-अपने विभाग की प्रगति से अवगत कराया जायेगा एवं संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी । जिससे गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिल सके।

admin
Author: admin