हाउसिंग बोर्ड नगरपालिका स्थित शिव मंदिर मे हुई सहस्त्र जलधारा
हाउसिंग बोर्ड नगरपालिका स्थित शिव मंदिर मे हुई सहस्त्र जलधारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सावन माह के दूसरे सोमवार को हाउसिंग बोर्ड नगर पालिका नसीराबाद में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष शंभू साहू , कुलदीप चौधरी , राजेश शर्मा , सत्यनारायण वर्मा , सोनू राठी , एसएन राठी , मुकेश रायजादा , अर्जुन पाठक , दिनेश सिंह , रंजन वर्मा ,शंकर गुर्जर , राजू , सोनू सिंधी , राहुल वर्मा , पंडित मुन्नालाल सहित काफी क्षेत्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित थे । सहस्त्र जलधारा के पश्चात हवन यज्ञ किया गया , जिससे बैठे जोडो ने हवन मे सामूहिक आहूतियां दी । हवन के पश्चात सामुहिक प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे नगरपालिका के सभी भक्तों का पूर्ण सहयोग मिला ।


