श्री बामणिया बालाजी धाम मंदिर व पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जलधारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर व नसीराबाद के पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर पर रविवार को हुई सहस्त्र जलधारा हुई। श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर अजमेर निवासी भक्त अंकुश वशिष्ठ की और हुई सहस्त्र जलधारा में 11 विद्वान पंडितों ने शिव महिमा स्त्रोत के पाठ किए।
वहीं नसीराबाद के पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर में राजकीय सामान्य चिकित्सा प्रभारी व रोटरी क्लब अध्यक्ष डा. विनायक गौड़ एवं डा. सुरभि गौड़ की और सहस्त्र जलधारा रखी गई।
जिसमें चिकित्सा विभाग, रोटरी क्लब सदस्यों सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार गणो ने उपस्थिति दी।


