हजारो श्रृद्धालुओं ने धोक लगाकर की खुशहाली की कामना
विख्यात वीर तेजाजी धाम रामपुरा मे भरा मेला
हजारो श्रृद्धालुओं ने धोक लगाकर की खुशहाली की कामना
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के विख्यात वीर तेजाजी धाम रामपुरा मे नवरात्र समापन के अवसर पर गादीपति रतनलाल प्रजापत महाराज के सानिध्य में 31 मार्च दशमी को मेला भरा । इस मौके पर बासक बाबा की विशेष चौकी लगी । धाम पर नवरात्री मे राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी सैकड़ो श्रद्धालु बासक बाबा के दर्शन करने पहुंचे । वही वीर तेजाजी धाम मंदिर में गुरुवार को रात्रि भव्य जागरण हुआ। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.15 बजे बाबा की विशेष चौकी लगी। जिसमे राम रतन शर्मा व पंडित घनश्याम व्यास के सानिध्य में सुबह 8.05 बजे हवन व 9.30 बजे पूर्णाहुति हुई । नवरात्रि मे रामपुरा धाम पर 88 पालणे बच्चों के चढ़ाये गये जो कि ग्राम में स्थित रघुनाथ जी मंदिर से वीर तेजाजी धाम तक पालणे एवं ग्रामीणों व भक्त जनों द्वारा धज्जाऐ लेकर धूमधाम से बिंदोरी लाई गई । नवरात्रि पर्व पर तेजाजी धाम अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ , उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़ ,
कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा सत्यनारायण सोनी , सराना थाना उपनिरीक्षक मोतीलाल शर्मा , हेड कांस्टेबल सौदान, धाम समिति सदस्य किशन शर्मा , ओम चौहान , गोविंद भाटी , सौरभ सेन , हर्षित सेन , भीम प्रजापत , नोरत प्रजापत , मनोज शर्मा , गोविंद शर्मा , मोहन लाल शर्मा ,धाम के पुजारी हरी जांगिड़, रतन वैष्णव, घनश्याम वैष्णव, कालू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा , नारायण जाट , गोपाल बाजेदार व सभी ग्रामीणो का विशेष रहा ।


