केकडी मे 18 दिसम्बर को आयोजित जन आक्रोश रैली मे हजारों आमजन होंगे शामिल
केकडी मे 18 दिसम्बर को आयोजित जन आक्रोश रैली मे हजारों आमजन होंगे शामिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा वीर सावरकर ग्रामीण मंडल सरवाड़ की बैठक आयोजित हुई । बैठक मे
पटेल मैदान केकड़ी में 18 दिसंबर को आयोजित जन आक्रोश रैली मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आगमन पर आमसभा की तैयारियो को लेकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
जिसमे वक्ता पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओ को केकड़ी में आयोजित सतीश पूनिया के प्रथम बार आगमन पर आयोजित आम सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों ले जाने की जिम्मेदारी तय करते हुए आम सभा को सफल बनाने का आहान किया। बैठक में सर्व सम्मति से सभी कार्यकर्ताओ ने पांच हजार से ज्यादा आमजन को आमसभा में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वीर सावरकर भाजपा मंडल में आने वाली 14 पंचायतों से प्रत्येक पंचायत से 250 से ज्यादा लोग ले जाने की सभी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई । साथ ही बैठक को विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र बिनायका ने भी आम सभा को सफल बनाने के सभी कार्यकर्ताओ से अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया। बैठक मे केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,सरवाड़ पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा,जन आक्रोश यात्रा विधानसभा सह संयोजक भागचंद चौधरी,पूर्व सरपंच शिवराज वैष्णव ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक समापन पर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कैलाश मेघवंशी, किशन लाल बैरवा महामंत्री कल्याण सिंह सोलंकी,महेश प्रजापत,देवराज बैरवा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,किसान मोर्चा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विष्णु पूरी गोस्वामी,कोषाध्यक्ष सुरेश रियाड, उपाध्यक्ष हनुमान गुर्जर,नेमीचंद मेवाड़ा, सत्यनारायण गोदारा , भवर सिंह राठौड़ मुकेश जाट, कौशल सेन,अंकुश चौधरी , शक्ति सिंह , मनोज शर्मा , राजू मिस्त्री , किशन साहू, महावीर प्रजापत,हनुमान कीर, सत्यनारायण शर्मा, भंवर जाट, मुकेश गुर्जर, बजरंग साहू,कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद खारोल,सत्यनारायण शर्मा, गणेश मुनोथ कैलाश तेली सातोलाव,हरिराम जाट,घनश्याम वैष्णव महेंद्र खटीक, मदन धाकड़ हनुमान कुमावत ,कुलदीप गुर्जर गोयला दीपक शर्मा अमरा राम इतड, रामनारायण चौधरी हरिसिंह राव टवर सिंह हरिराम जाट बावड़ी,मनीष भींचर,चंद्रप्रकाश भींचर, किशन रावत ,धनराज दरोगा सराना,हरिसिंह भाटी,सूरजरण डिप्टी,मनोज घटाला,जीवराज प्रजापत,तेजमल प्रजापत चांदमा, पोलू गुर्जर ढिगारिया,रामदेव गुर्जर सनोदिया,प्रदीप सिंह पिपरोली,गोपाल चौधरी केबानिया अमरचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।


