DESH KI AAWAJ

दो दिव्यांगो को इस तरह मिला 1 BHK फ्लैट

दो नेत्रहीन दिव्यांग दम्पत्तियों को दिया जीने का नया सहारा

बनाया 1BHK फ्लैट का मालिक।

इंदौर। बीते मंगलवार जनसुनवाई में आए दो नेत्रहीन दिव्यांग दम्पत्तियों को कलेक्टर ने हाथों-हाथ मकान का आवंटन पत्र सौंपा और उनके नए मकान में किराना, बर्तन, कुर्सी आदि सभी जरूरत के सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

जनसुनवाई में उपस्थित नगर निगम इंदौर के अधिकारीयों द्वारा शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दिव्यांग दंपति रोहित लोधी व पूजा को सनावदिया में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी AHP घटक अंतर्गत निर्मित “नीलगिरी कंपलेक्स” में 1BHK फ्लैट आवंटित किया गया वही दूसरे दिव्यांग दंपति रमेश सेन व उनकी नेत्रहीन पत्नी को भी बुढ़ानिया में निर्मित “सतपुड़ा परिसर” में 1BHK फ्लैट आवंटित किया गया। दोनों दिव्यांग दंपत्ति वर्षों से किराये के मकान में रहे थे। आमदनी बहुत काम थी जिससे उन्हें रहने में काफी समस्या हो रही थी। अब नया फ्लैट मिलने से दोनों दिव्यांग दंपत्ति बेहद खुश है।

admin
Author: admin