DESH KI AAWAJ

इस तरह सुनी कलेक्टर ने दिव्यांग की समस्या और तुरंत मिला लाभ

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्या, बैंक मैनेजर से बात कर दिव्यांग को दिलाया लोन

प्रताप गढ़ – प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में गुरुवार को कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले भर के अधिकारियों ने भाग लिया। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने हाथों-हाथ समस्याओं को सुनकर निराकरण करवाया। उपखंड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई में !

इस तरह हुआ दिव्यांग रूप लाल की समस्या का समाधान-

जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग रूपलाल मीणा करीब 8 महीने से बैंक ऑफ इंडिया में लोन के लिए चक्कर लगा रहा है। रूपलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन योजना के तहत मैंने समाज कल्याण विभाग में लोन के लिए आवेदन किया था। जिस पर विभाग ने एक लाख रुपए का लोन मुझे स्वीकृत किया, लेकिन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी कर्मचारी मुझे बार-बार चक्कर लगवा रहे है। मुझसे कहा जाता है कि बैंक के पास अभी पैसा नहीं है। बाद में आना और कुछ दलाल मुझसे संपर्क में आकर मुझे कहते 10 से 20 हजार दे- दे हम काम करवा देंगे। मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते में दलालों को पैसे नहीं दे पाया । जिसके चलते मैं डेढ़ साल से परेशान हूं।

कलेक्टर यादव ने पीड़ित दिव्यांग की समस्या सुनकर लीड बैंक मैनेजर सुनील मौर्य को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर ने कुछ ही देर में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर से बात कर दिव्यांग की समस्या का निराकरण कराया।

admin
Author: admin