DESH KI AAWAJ

अजमेर मे थर्ड बैल आर्ट एंड कल्चर सोसायटी दिल्ली द्वारा थिएटर कार्यशाला का हुआ समापन

छात्र – छात्राओं ने रंगमंच के गुर सीखे

अजमेर मे थर्ड बैल आर्ट एंड कल्चर सोसायटी दिल्ली द्वारा थिएटर कार्यशाला का हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर शहर में सोमवार को थर्ड बेल आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी दिल्ली की ओर से माकड़वाली अजमेर स्थित श्री अजमेर अकादमी स्कूल में तीन दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 7 से 10 के छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र – छात्राओं को इस दौरान रंगमंच के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया। TBA & C सोसाइटी दिल्ली के निर्देशकों भास्कर शर्मा व तन्मय शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं को रंगमंच से परिचित कराते हुए उन्हें अभिनय, संवाद समेत अन्य सभी पहलुओं की बारीकी से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के समापन अवसर पर श्री अजमेर अकादमी स्कूल के डायरेक्टर सुनील आहूजा व प्रिंसीपल श्रीमती पूजा आहूजा ने स्कूली छात्र – छात्राओं से उनके कार्यशाला अनुभव पूछे व आने वाली परीक्षाओ के लिए तनावमुक्त रहने की सलाह दी, साथ ही कार्यशाला की सफलता के लिए निदेशकों भास्कर शर्मा व तन्मय शर्मा का आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin