DESH KI AAWAJ

सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हादसे के बाद सबक लेने की जरूरत,,,

सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हादसे के बाद सबक लेने की जरूरत,,,

इटावा=28 अकटुबर बुधवार
ग्राम पंचायत करवाड़ मे उपस्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे क्रमोन्नत करने के साथ ग्राम पंचायत मे ऐम्बुलेंस सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के युवाओं ने रहीस बाबू ब्लॉक नोडल अधिकारी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है की गांव मे नदी मे डुबने से दो बच्चों की मृत्यु हुई अगर ग्राम पंचायत स्तर पर ही चिकित्सा व्यवस्था मजबूत होती एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होती तो शायद बच्चों को बचाया जा सकता था लेकिन अब इस हादसे के बाद सबक लेने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत मे उपस्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे क्रमोन्नत करने के साथ ऐम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध ग्राम पंचायत मे हो ताकी ग्रामीणों को समय पर उपचार मिले ग्राम पंचायत के युवा ने बताया की ग्राम पंचायत मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी मिले,ऐम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य सेवा मजबूत हो इस को लेकर आज ब्लॉक नोडल अधिकारी को ज्ञापन मुख्यमंत्री के सौंपा है सरकार और प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार है की समय के अनुसार पंचायत स्तर मे बदलाव की आवश्यकता है उम्मीद है जिन मामले मे आज ज्ञापन सौंपा उस का समाधान जल्द होगा

admin
Author: admin