DESH KI AAWAJ

ब्राह्मण समाज के युवाओं का उत्कृष्ट कार्यों के लिए जयपुर में हुआ सम्मान।

ब्राह्मण समाज के युवाओं का उत्कृष्ट कार्यों के लिए जयपुर में हुआ सम्मान।

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया जयपुर के विद्याधर नगर में श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ द्वारा विशाल महासम्मेलन आयोजित हुआ जिसमे पूरे प्रदेश के लोग शामिल हुए ।
इस अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज अलवर की टीम को मानव सेवा, सामाजिक , धार्मिक एवम
प्रत्येक प्रतियोगिता परीक्षा में निशुल्क व्यवस्थाओं आदि उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर सम्मान करने वालो में महंत प्रकाश दास महाराज , एसडी शर्मा चेयरमैन देवस्थान बोर्ड ‌,अर्चना शर्मा अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड, अनिल शर्मा अध्यक्ष आर्थिक पिछड़ा वर्ग, लोकेश शर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, मंजू शर्मा उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड, सुनील बोहरा प्रत्याशी कांग्रेस थानागाजी ,,वंदना व्यास बाल संरक्षण आयोग सदस्य राजस्थान, घनश्याम शर्मा पूर्व प्रधान थानागाजी , राजेंद्र प्रसाद ‌शर्मा समाजसेवी थानागाजी, आशीष शर्मा, रूबिया उपाध्याय,सौरभ भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन ब्राह्मण महासंघ अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवम कोन बनेगा करोड़पति की विजेता शताब्दी अवस्थी ,अभिषेक मिश्रा , देवराज शर्मा , मोनू पंडित , मनोज जोशी , अभिषेक शर्मा आदि शामिल रहे ।

अलवर से युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे डॉ नितिन भाल,राहुल पटेल , रेवती दीक्षित , गोर्वधन शर्मा , हिमांशु शर्मा , यश जोशी ,यक्ष जोशी एवम मानू शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।

admin
Author: admin