मौसम ने ली अंगड़ाई, धरती ने बदला रूप ,लहराने लगा पीला सोना
मौसम ने ली अंगड़ाई, धरती ने बदला रूप ,लहराने लगा पीला सोना
मुंडावर //पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
सोडावास 5 जनवरी ।
मौसम के बदलाव से सरसो में चंगाई आई है । इन दिनों सोडावास मुंडावर उपखंड सहित क्षेत्र के गांवो में अब धरती ने अपना स्वरूप ही बदल दिया । खेतों में लह राती हुई सरसों की फसल से सोडावास क्षेत्र में ग्राम भिवाड़ा मे पीला सोना दिखाई देने लगा है ।
ऐसे में कई धरतीपुत्र इस पीले सोने की धरा पर चादर देख खुशियों की लहर में ओत पोत नजर आने लगे हैं । गौरतलब रहे कि इस बार पूरे सोडावास क्षेत्र व मुंडावर उपखंड में किसान अजय नयागांव, नरेंद्र कारोड़ा, इंद्र यादव कृष्ण नगर, पंडित राधेश्याम भारद्वाज नरेश गुप्ता उर्फ हब्लू युवा नेता भंवर सिहं गौड़ भावी युवा नेता बिल्लू यादव मुरारी भारद्वाज कैलाश शर्मा करनिकोट, मूलचंद शर्मा चिरुनी, भगवान यादव करनिकोट को तीन सालों से सरसों अच्छी पैदा होने से सरसों व गेहूं की फसलों की बंपर बुवाई की है ।
सोडावास में लहराती सरसों की फसल ने ओढ़ी पीली सोने की चादर का नजारा

