DESH KI AAWAJ

चोरों के हौंसले बुलंद,करीब दस लाख रुपए का माल कर ले गए पार,

चोरों के हौंसले बुलंद,करीब दस लाख रुपए का माल कर ले गए पार,

चोरियों पर नहीं अंकुश, ग्रामीणों में दहशत

पंडित पवन भारद्वाज// दिव्यांग जगत

मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में बीती रात अज्ञात चोरों ने रात्रि को घर में घुसकर घर में मौजूद सो रहे सभी सदस्यों को बाहर से कुंडी लगा बन्द कर करीब दस लाख की चोरी कर ले गए।घर के सदस्यों के अनुसार चोरी में सोने के हार,झुमकी,कुंडल, अंगूठी,चैन सहित लगभग दस तोले सोना और आधा किलो चांदी व करीब 82 हजार रुपए नगद राशि चोरी कर ले गए।जाग होने पर गृह स्वामी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।ग्रामीणों ने बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगा चोरों को पकड़ कर चोरी हुए सामान को बरामद करने की गुहार लगाई है।अब देखना ये है कि पुलिस बढ़ती चोरियों पर लगाम कब तक कसती है।

admin
Author: admin