DESH KI AAWAJ

छान्देल से निमोडिया भैरूजी महाराज के दसवीं पदयात्रा रवाना हुई

छान्देल से निमोडिया भैरूजी महाराज के दसवीं पदयात्रा रवाना हुई

चाकसू उपखंड क्षेत्र के ग्राम छान्देल कलां से निमोडिया काशी के वासी भैरूजी महाराज के प्रथम नवरात्रा को बड़ी धूमधाम से यात्रा रवाना हुई। वही भैरूजी महाराज मंडल के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छान्देल कलां भैरूजी महाराज मंदिर से पंडित घनश्याम शर्मा के द्वारा भैरूजी के निशान का पूजा अर्चना कर जयकारे के साथ रवाना किया। पूजा-अर्चना करने के दौरान ग्रामीण कैलाश चन्द गुर्जर ने भैरूजी महाराज के निशान को उठाया, भैरूजी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु नाचते गाते हुए भैरूजी महाराज धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर छान्देल कलां भैरूजी महाराज मंडल के सभी सदस्यों सहित गांव के विरिष्ठ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

admin
Author: admin