लाडनूं से आई टीम ने खेत खेत में जाकर किया सर्वे
लाडनूं से आई टीम ने खेत खेत में जाकर किया सर्वे
रिपोर्ट भागीरथसि़ह शेखावत
समीपवर्ती गाँव धूडिला में आज एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुड़ी तथा श्रीमान कैलाश स्वामी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रिलायंस कंपनी के इंश्योरेंस एजेंट लाडनूं ने खेतों में पहुँच कर
मौका मुहायना किया और उन्होंने पाया कि मोठ कि फसल शत प्रतिशत खराब हो गई है मूंग कि फसल 35 से 50/ खराब हो चुकी है बाजरा कि भी फसल खराब है और ग्वांर कि फसल फायदेमंद है किसानों कि फसले खराब हुई है और जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा है उन्हें हर संभव मदद दिलाने की कोशिश सरकार की ओर से रहेगी सहयोगी श्री हनुमान सिंह राठौड़ एवमं एक अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे बातचीत में श्री कैलाश स्वामी ने पत्रकार भागीरथसि़ह शेखावत को बताया कि हमें आज गाँव
धूडिला में आठ किसानों के खेतों कि ऑडिट करने के लिए निर्देशित किया गया है पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं सहित निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा

