DESH KI AAWAJ

प्रांतीय नल कर्मचारी यूनियन प्रदेश कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में सम्पन्न

प्रांतीय नल कर्मचारी यूनियन प्रदेश कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में सम्पन्न

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया प्रांतीय नल करर्मचारी यूनियन प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में पानीपेच स्थित यूनियन कार्यालय में खाद्य एवं सुरक्षा मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास एवं जगदीश राज श्रीमाली के अतिथि एवं तथा प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत व प्रदेशमंहामत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ !

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि 30-10-17के आदेश से कर्मचारियों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा था
राजस्थान इंटक के मांग पत्र को राजस्थान सरकार ने स्वीकार करते हुए उस आदेश को निरस्त करते हुए 2004से बाद लगे हुए करर्मचारियो की पेंशन को भी बहाल कर लाखों का कार्मिकों राहत प्रदान की
जिससे राजस्थान में करर्मचारी वर्ग खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया
कार्यक्रम में धोरीमन्ना, चौहटन, बाड़मेर नगर, शिव, बायतु, धनाऊ,गडरा रोड, बालोतरा, सिवाना,पचपदरा, सिणधरी, समदड़ी, कल्याणपुर, जोधपुर,पाली, जोधपुर,चुरू, उदयपुर, जयपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा,नागोर, सहीत , विभिन्न जिलों, खंडों व उपखंडो के पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने भाग लिया
कार्यक्रम को राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा रामा शंकर गुर्जर, असंगठित क्षेत्र के जीवनराम गुर्जर, प्रदेश सलाहकार रामा शंकर गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष श्संजय सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता भीख सिंह राजपुरोहित , सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को खाद्य सुरक्षा मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

admin
Author: admin