राजस्थान के विशेष योग्यजन आयुक्त की कहानी,उन्ही की जुबानी
3 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विशेष योग्यजन आयुक्त की नियुक्ति
दिव्यांग जगत की खबर का हुआ असर
10 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
उमाशंकर शर्मा बने निःशक्तजन आयुक्त
जयपुर-3 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने दिव्यांगजनो की सुध लेते हुए एवं 10 जनवरी 2022 को दिव्यांग जगत में प्रकाशित खबर का असर मानते हुए सरकार ने विशेष योग्यजन आयुक्त के पद पर उमाशंकर शर्मा को नियुक्त किया है। उमा शंकर शर्मा स्वयं दिव्यांग हैं एवं कांग्रेस पार्टी के निःशक्तजन प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक भी रह चुके हैं।
उमा शंकर शर्मा का जीवन
उमा शंकर मूलतः हनुमानगढ़ के रहने वाले है। बचपन में यह क्रिकेट के शौकीन रहे हैं एवं चंडीगढ़ से इन्होंने क्रिकेट खेला हैं। उमा शंकर एक सामान्य व्यक्ति की तरह अपना जीवन जी रहे थे लेकिन एक भयानक हादसे ने उमा शंकर को दिव्यांग बना दिया। इनकी माता जी के जन्मदिन पर इनके पिता जी ने शंकर भगवान के मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रखा था। उस समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उमा शंकर शर्मा झुलस गए एवं इनके पैर एवं हाथों में काफी तकलीफ हुई।

उमा शंकर शर्मा 42 प्रतिशत विकलांगता से ग्रसित हैं एवं दिव्यांगजनो के लिए कुछ करना चाहते हैं। उमा शंकर ने दिव्यांग जगत को बताया कि उनको भगवान ने एक अवसर दिया हैं और वो इस अवसर का सदुपयोग करते हुए दिव्यांगजनो की सेवा करना चाहते है। उनका मानना हैं कि अगर दिव्यांग के पास रोजगार होगा तो उन्हें ट्रायसाइकिल,बैसाखी,व्हीलचेयर, स्कूटी आदि की जरूरत नही हैं यह सब दिव्यांग आसानी से खुद ले सकता हैं।
हार नही मानी,मानसिक रूप से मजबूत
दिव्यांग उमाशंकर शर्मा ने अपने जीवन में हार नही मानी,एवं संघर्षों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहे। दिव्यांग जगत से हुई बातचीत के अनुसार उमा शंकर उन सभी दिव्यांगजनो के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो जीवन निराशा का भाव लिए हुए हैं। किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को कमजोर नही मानना चाहिए,दिव्यांग व्यक्ति वो सब कुछ कर सकता हैं जो एक सामान्य व्यक्ति कर सकता हैं।
दिव्यांग जगत की खबर का असर
10 जनवरी को दिव्यांग जगत ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए छापा था कि 3 वर्षों से विशेष योग्यजन आयुक्त की कुर्सी खाली हैं। खबर का असर इस तरह हुआ कि 9 फरवरी को राजस्थान सरकार ने विशेष योग्यजन आयुक्त की नियुक्ति कर दी।
2 photo attached

