DESH KI AAWAJ

जीवन जीने की कला सिखाती कथा:- संत कृपाराम महाराज

जीवन जीने की कला सिखाती कथा:- संत कृपाराम महाराज

गंगासरा में भागवत कथा की हुई शुरूआत

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

सेड़वा:- उपखण्ड के गंगासरा ग्राम पंचायत स्थित माँ आशापुरा गोपाल गोवर्धन गौशाला में रामस्नेही संत सुखरामदास जी महाराज के सानिध्य में भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को गौड़ा स्थित श्रीयादे मंदिर से गंगासरा गौशाला तक कलश यात्रा के साथ वाहन रैली निकालकर सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत हुई ।
गणपति वंदना के साथ कथा की शुरुआत करते हुए कथा वाचक संत कृपाराम महाराज ने भागवत कथा सुनने की महिमा बताई व बताया कि कथा सुनने से मन की कामना पूरी होती है ।
भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने का तरीका बताती है व मृत्यु को महोत्सव बनाना सिखाती है ।


कथा इंसानियत को जगाती व व्यथा को मिटाती है ।
कथा का वाचन करते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि मनुष्य देह देवताओं को भी सरल तरीके से नही मिलता व मृत्यु के डर के उपाय भागवत कथा को सुनने से मिलते है ।
बाल संतो ने राम ने सुमर ले उम्र रा गिणयुड़ा दिन जावे रे म्हारा जीवड़ा सहित हे नाथ नारायण वासुदेवा कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत कर उपस्थित गोभक्तो का मन मोह लिया ।
गुरुवर राजाराम महाराज ने बताया कि सोवत है जो खोवत है, जो जागत है वो पावत है ,इसलिए कथा का श्रवण करके जीवन मे उतारने से जीवन से मुक्ति मिलती है ।
प्रथम दिन के आरती के लाभार्थी खेताराम जी महाराज बाधा परिवार रहे ।
कथा में भगवान सिंह चौहान, पुरखाराम मांजू, तुलसाराम सेवर, सालु राम प्रजापत, लख सिंह गौड़ा,रावतराम मूढ़,राण सिंह चौहान, मेघ सिंह,ईश्वर सिंह गंगासरा,बीरबल सियाक, नेनाराम, प्रभुराम विश्नोई,भगवानाराम लिम्बा,किशनाराम,सहित सैकड़ो महिला व पुरुष सहित आस-पास के गांवों के गोभक्त उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin