नसीराबाद के समाज सेवियो ने अज्ञात व्यक्ति की लाश का कराया अंतिम संस्कार
नसीराबाद के समाज सेवियो ने अज्ञात व्यक्ति की लाश का कराया अंतिम संस्कार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे 17 अप्रैल , रविवार को एक अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना घटित कर अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर चीरघर नसीराबाद में शव रख दिया था । जिसका 20 अप्रैल तक वारिसान नहीं मिलने पर सराना पुलिस थाने से राजेंद्र सिंह , नंदराम चौधरी ,लक्ष्मण सिंह , बलबीर और नसीराबाद के समाजसेवी गगन अग्रवाल ,महेंद्र पथरिया, रवि सोनी ,राजेश खींची, गोपाल प्रजापत, ओम प्रकाश प्रजापत, अशोक जमादार, मणिकांत शर्मा, प्रकाश पथरिया, एवं अन्य के सहयोग से नसीराबाद स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया । जिसमे श्री नृसिंह गौशाला नसीराबाद की तरफ से अंतिम संस्कार में अपनी सेवा निशुल्क प्रदान की गई ।


