हरियाणा के गुड़गांव में दिखेगा बहरोड़ के शारारीक शिक्षक शिक्षिकाओ का हुनर
हरियाणा के गुड़गांव में दिखेगा बहरोड़ के शारारीक शिक्षक शिक्षिकाओ का हुनर
बहरोड़ ब्लॉक की 6 शिक्षिकाओं और 1 शिक्षक का एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं के लिए राजस्थान टीम में हुआ चयन!
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
बहरोड़ – बहरोड़ में शिक्षा विभाग के साथ-साथ क्षेत्र से लोगों को खुशियां देने वाली खबर है। यहां के शिक्षक व शिक्षिकाएं एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम अब गुरुग्राम मे रोशन करेंगे। जिसके लिए आज सोमवार को जयपुर में 6 शिक्षिका और एक शिक्षक का बोर्ड ने चयन किया है।
ट्रायल शिक्षिका सरला कुमारी ने बताया कि कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ मुकुट बिहारी जांगिड़ ने आदेश जारी किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में गुडगांव के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 28 मार्च से 30 मार्च तक एथलेटिक्स (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

साथ ही शिक्षिका सरला कुमारी ने यह भी बताया कि जिसमें खेलने के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021-22 में राजस्थान राज्य की टीम के चयन के लिए गत 14 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चयन के लिए ट्रायल रखा गया था। जहां खेल बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा ट्रायल लेने के बाद ऐथलेटिक्स में खेलने के लिए चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि यहां लम्बी कूद, बाधा दौड़, थ्रो सहित विभिन्न मीटरों की दौड़ सहित अनेक खेल ट्रायल के लिए रखे गए हैं। बहरोड़ ब्लॉक से 6 शिक्षिकाएं और 1 शारीरिक शिक्षक का चयन हुआ है।
इनका हुआ चयन
सीबीईओ ऑफिस में कार्यरत शिक्षक (आरपी) राकेश कुमार यादव, राउमावि अनन्तपुरा पीटीई सरोज यादव, राबाउमावि मावड़ी शिक्षिका एकता कुमारी, राउप्रावि जलालपुर अध्यापिका अनिता कुमारी,रामावि निम्भोर में स्थापित पीटीआई सरला कुमारी तथा राउमावि महाराजावास पीटीआई विमला कुमारी,राउप्रावि नारेड़ा शिक्षिका रेणु यादव का चयन हुआ है। यह सभी 28 से 30 मार्च तक गुडगांव में होने वाले एथलेटिक्स खेल में भाग लेकर बहरोड़ क्षेत्र का नाम शिक्षा के साथ साथ खेल क्षेत्र में भी नाम रोशन करेंगे!

