राजस्थान सरकार से मांगो को लेकर अजमेर जिले के सरपंचों ने पंचायत भवन के की तालाबंदी
राजस्थान सरकार से मांगो को लेकर अजमेर जिले के सरपंचों ने पंचायत भवन के की तालाबंदी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान सरकार से मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के आक्रोशित सरपंच संघ के आव्हान पर अजमेर जिले सहित जिले में देरांठू , झड़वासा , भटियाणी , लोहरवाड़ा , दिलवाडा आदि ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायत भवनो के तालाबंदी कर विरोध दर्ज किया । देरांठू मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , झडवासा मे सरपंच भँवर सिंह गौड ने भी भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर तालाबंदी कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया ।
गौरतलब है की प्रदेश सरपंच संघ ने राजस्थान सरकार से विभिन्न मांगो जैसे राज्य वित्त आयोग से पंचम राज्य वित्त आयोग सफल राजस्व 7.8% से 6.75% करने, राज्य वित्त आयोग एवं 15 वें आयोग की वर्ष 2021-22 रुपये की शेष राशि का भुगतान, संविदा कर्मी का अलग बजट निर्धारण करने, जलजीवन मिशन योजना को जल विभाग को अधिकृत करने, निविदा कार्य संपादन के लिए 29 नवम्बर 2019 के आदेश को संशोधन करने, जन सुविधा के लिए चयनित रास्तों, टँकी, बोरिंग, टांका, हेण्डपम्प, व पाइपलाइन का विकास कार्य भूमि स्वामी की सहमति के अनुसार करवाने की अनुमति, प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 10 लाख नामो व पंचायत के अधीनस्थ विभागों को पुनः जोड़ना, सरपंचों का प्रक्षिक्षण व ऑन लाइन कार्य के लिए संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन दिया था।
उक्त मांग पत्र व समझौते पर राजस्थान सरकार द्वारा आदेश जारी नही करने पर सरपंचों में रोष व आक्रोश के चलते जानकारी दी की 13 मार्च को अपने क्षेत्र के विधायकों को ज्ञापन, 14 मार्च को तालाबंदी और 22 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा।


