देरांठू के महावीर कालोनी वासियों ने पानी की समस्या हेतू दिया ज्ञापन
देरांठू के महावीर कालोनी वासियों ने पानी की समस्या हेतू दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू के वार्ड 10 के महावीर कालोनी वासियों ने देरांठू पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंचायत स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम मे वार्ड वासियो ने पानी की समस्या हेतु नायब तहसीलदार राकेश को ज्ञापन दिया । ज्ञापन मे वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड मे पानी की छोटी लाईन डली हुई है , जिससे मोहल्लों मे पानी का प्रेशर नही आ पाता हैं । जिससे इस भीषण गर्मी मे मोहल्ले वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है । मोहल्ले वासियों ने वार्ड मे नई बडी पाईप लाईन डलवाकर पानी की समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी । ज्ञापन मे जगदीश , मीनाक्षी , बनवारीलाल , भागचंद , देवेन्द्र कुमार , संजय जाजोटर , दीपक चौहान , मनीष पचेरवाल , लाल पंडित , रोहित गोयर , दीपा , रतन , सुनिता परिहार सहित कई वार्ड वासी उपस्थित थे ।


