DESH KI AAWAJ

पानी कि टंकी झज्जर होने आई कोटडी निवासी तरस रहे है पानी को

पानी कि टंकी झज्जर होने आई कोटडी निवासी तरस रहे है पानी को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा के ग्राम कोटडी में बीसलपुर परियोजना का पानी आता है । लेकिन वहां के वार्ड न. 9 मे बनी टंकी जर्जर हो रखी हो । जिससे कोटडी वासी हेड पंप से फ्लोराईड युक्त पानी पीने को मजबूर है। जिससे को महिलाओं को पीने के पानी के लिए ज्यादा झूझना पड़ रहा है।जिसके चलते महिलाओं में जलदाय विभाग के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण महिलाओ ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि ग्राम कोटडी में पिचले तीन साल से बीसलपुर परियोजना के तहत बनी पानी की टंकी बनी हुई है । जिससें घर घर पेयजल सप्लाई होना शुरू किया गया था।लेकिन गांव के अन्य वार्डो में पीने का पानी भी कभी कभी ही सप्लाई हो रहा है। वार्ड नम्बर 9 में बनी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो जाने से जानवरों की खेलीयो मे भी पानी की सप्लाई नही हो पा रही है ।जिसके चलते वार्ड के लोगो को मजबूर होकर हेड पम्प व कुए का फ्लोराइड युक्त पानी पीना को मजबूर होना पड़ रहा है । ग्रामीण टैंकरों से महंगे दामों में पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर है । ग्रामीणों ने जलदाय विभाग से टंकी नई बनाने के साथ खराब पड़े हैंडपंपों को भी शीघ्र सुधारने की मांग की जलदाय विभाग से की है । ग्रामीण रामस्वरूप बैरवा, हगामी लाल बैरवा, मेवाराम बेरवा, बद्री बेरवा ,अमराराम बेरवा, बर्माराम बेरवा व वार्ड 9 के सभी ग्रामीण जनो ने बताया कि इस सम्बन्ध मे
अधिकारियों को सूचना करने पर संतुष्ट जवाब नहीं मिलता है ।
भगवन्तपुरा पंचायत के उपसरपंच शौकीन भडाणिया ने कहा है कि कस्बे में पेयजल की व्यवस्था कई साल से बेपटरी पर हैं ।यहां के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । भीषण गर्मी पड रही है तो हालत बेहद खराब हो रहे हैं ।अवैध कनेक्शन होने की वजह से बिसलपुर पेयजल का 5 -10 मिनट पानी ही सप्लाई हो पाती है । जिससे ग्रामीण लोगों में जलदाय विभाग के प्रति नाराजगी है।

admin
Author: admin