नसीराबाद के रेगरान समाज ने जय महाकाली माता के प्राचीन मन्दिर के आवागमन मार्ग को भू माफियाओं से खुलवाने की मांग उपखण्ड अधिकारी से की
नसीराबाद के रेगरान समाज ने जय महाकाली माता के प्राचीन मन्दिर के आवागमन मार्ग को भू माफियाओं से खुलवाने की मांग उपखण्ड अधिकारी से की
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रेगरान समाज ने जय महाकाली माता के प्राचीन मन्दिर के आवागमन मार्ग को भू माफियाओं से खुलवाने हेतू मांग पत्र नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को सौफा । ज्ञापन में समाज ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे , रामसर रोड चौराहे से उत्तर दिशा मे लगभग डेढ किलोमीटर पर रोड से पश्चिम दिशा मे रेगरान समाज गाडी मोहल्ला नसीराबाद के निवासियों के पुरखो द्वारा बनवाया लगभग 80-90 वर्ष पूर्व का जय महाकाली माता का मन्दिर स्थापित है । पूर्व मे इसके आस पास का पूरा भाग खुला हुआ था । व खेती के कार्य मे आता था। लेकिन खेत वालो ने मन्दिर के आस पास की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर अपने नाम करवाकर बेच दी । अब खरीददार की ओर से इस जमीन पर अभी चाहरदीवारी का कार्य कराया जा रहा है । जो लगभग पूरा होने को है । जिससे अब मन्दिर का रास्ता भी बन्द कर देने से मन्दिर पर भक्तों का आना जाना बन्द हो जायेगा । जबकि यह भूमि मन्दिर के नाम है । इस सम्बन्ध मे समाज द्वारा तहसीलदार महोदय से रिकॉर्ड की मांग की गई थी , लेकिन उन्होंने रिकार्ड उपलब्ध नही करवाया । जिसका खामियाजा अब समाज को उठाना पड रहा है । समाज ने उपखण्ड अधिकारी से चल रहे दीवार निर्माण कार्य को रुकवाकर उसमे से मन्दिर मे आने जाने हेतू रास्ता दिलवाने की मांग की है ।

