नसीराबाद क्षेत्र के राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की 482 वी जयंती मनाई
नसीराबाद क्षेत्र के राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की 482 वी जयंती मनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे सोमवार को राजपूत समाज सहित अन्य समाज के लोगो द्वारा क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482 वी जयंती हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई । जिसमे समाज के सम्पत सिंह राठौड़ ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पद् चिन्हो पर चलने का अव्हान किया । कार्यक्रम मे महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प माला और पुष्प चढ़ा कर उन्हे याद किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राठौड़ देरांठू , जितेन्द्र सिंह बनेवड़ा, भारत सिंह तिलाना, प्रताप सिंह नाथावत , प्रदीप सिंह बनेवड़ा, सत्तू सिंह जामोला, उमेश मंगतानी, कपिल मिश्रा, त्रिलोक सिंह रावत सहित कई राजपूत समाज बन्धु व अन्य समाज के जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।


