नहर के लिए चल रही पदयात्रा मुंडावर के लिए बन गई है युग परिवर्तन यात्रा
नहर के लिए चल रही पदयात्रा मुंडावर के लिए बन गई है युग परिवर्तन यात्रा
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (23नवंबर) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में मुंडावर में नहर लाने के लिए चल रही पदयात्रा आज़ बुधवार को गांव शियाखोह, मैनपुर, बनेठी, कृष्णा नगर पहुंची। पद यात्रा पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से स्वागत किया और पानी लाने की मुहिम के साथ चलने का आश्वासन दिया । मैनपुर में रूपेश हवेली रामसिंह प्रजापत , राजेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व तथा गांव सबलगढ़ बनेठी में कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम पटेल, सुवालाल, गले सिंह के नेतृत्व और कृष्ण नगर में पूर्व पार्षद बाबूलाल यादव के नेतृत्व में पद यात्रा को चौपाल पर लाकर साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और इस यात्रा को मुंडावर विधान सभा के लिए युग परिवर्तन की यात्रा बताकर साथ चल ने का वादा किया।किसानों ने नहर के लिए चल रही पदयात्रा की सफलता की कामना की। आज़ मैनपुर से सबलगढ़ जाते समय भवानी की ढाणी में सभी पद यात्रियों का दूध पिला कर मनोबल बढ़ाया और रोहितास चोधरी को मुंडावर की उम्मीद बताया इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, सुरेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को नहर लाने के लिए समर्थन की अपील की। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस पर मौके गोकल लंबरदार, प्रकाश , ललित,बाबूलाल,राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।


