DESH KI AAWAJ

धानेश्वर में वैष्णव बैरागी समाज की आमसभा आयोजित, विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा हुई तैयार!

धानेश्वर में वैष्णव बैरागी समाज की आमसभा आयोजित, विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा हुई तैयार!
गुलाबपुरा /मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
फुलिया कला वैष्णव बैरागी समाज धानेश्वर की आमसभा संपन्न,धर्मशाला लोकार्पण,सामूहिक विवाह सम्मेलन,वानराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,भागवत कथा का होगा आयोजन तथा
समाज में शिक्षा और संस्कार को महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा ! छोटा पुष्कर धानेश्वर में वैष्णव बैरागी सेवा समिति के सयुक्त तत्वधान में आमसभा रविवार को धानेश्वर में आयोजित हुई।बैठक में जिले व प्रदेशभर से वैष्णव समाज के भामाशाहों, पधाधिकारियो,जनप्रतिनिधियों सहित धानेश्वर समस्त चौखला समाज के गणमान्य लोोगों ने भाग लिया। आमसभ की शुरुआत भगवान हनुमान जी की तस्वीर के दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर वैष्णव,अध्यक्षता हरिद्वार दास वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव बैरागी सेवा समिति ,धानेश्वर,पुरुषोत्तम वैष्णव अध्यक्ष नवयुवक मण्डल, सचिव जगदीश वैष्णव,कोषध्यक कैलाश वैष्णव,संरक्षक सीताराम वैष्णव,विशिष्ठ अतिथि रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार किशनगढ़,रमेश वैष्णव कोटा, बिरदीचंद वैष्णव, ओम प्रकाश वैष्णव बदनोर,उमा शंकर बिजोलिया,राजाराम वैष्णव विजयनगर, गोपाल दास कादेड़ा,बजरंग दास बोरला,बालमुकुंद वैष्णव कटार,घनश्याम वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव धनोप,सरपंच रिंकू देवी धनोप,चंदा देवी,कोशल्या देवी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin