DESH KI AAWAJ

दिलवाडा मे चल रही सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

दिलवाडा मे चल रही सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाडा के बालाजी मन्दिर पर 5 मई से चल रही सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा का समापन शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ। कथा समिति के सुनिल माहेश्वरी ने बताया कि 5 मई को कलशयात्रा के साथ कथा प्रारम्भ हुई । कथा मे कथा वाचक घनश्याम दास महाराज ने 6 मई को नारद चरित्र एंव भीष्म स्तुति , 7 मई को सती चरित्र एवं शिव प्रार्वती विवाह , 8 मई को गोरधन पूजा एवं छप्पन भोग की झाकी , 10 मई को श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह , 11 मई को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा का रसपान कराया । कथा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10.30 बजे तक चली । कथा समापन के पश्चात शुक्रवार को हवन मे बैठे जोडो ने विश्व कल्याण की भावना व देश , प्रदेश मे अमन चैन , सुख समृद्धि की कामना करते हुए यज्ञ मे आहुतियां दी । पूर्णाहुति के पश्चात ब्रम्ह भोज व प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कथा मे ग्राम के सभी धर्मप्रेमियों का पूर्ण सहयोग रहा ।

admin
Author: admin