विधुत विभाग के अधिकारियों ने नसीराबाद मे प्रस्तावित 33/11 kv आदर्श जी.एस.एस. श्री नगर पर निरीक्षण कर किया पौधा रोपण
विधुत विभाग के अधिकारियों ने नसीराबाद मे प्रस्तावित 33/11 kv आदर्श जी.एस.एस. श्री नगर पर निरीक्षण कर किया पौधा रोपण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विधुत विभाग के प्रबंध एवं निदेशक एन. एस. निर्वाण के आदेशानुसार आदर्श GSS बनाने हेतु मुख्य अभियंता एम. एल. मीना ने उपखण्ड – नसीराबाद मे प्रस्तावित 33/11 kV आदर्श जी.एस.एस. श्रीनगर पर निरीक्षण एवं पौधा रोपण किया । जिसमे आदर्श GSS के लिए
जीएसएस यार्ड की साफ सफाई कराने , 11 केवी फीडर की Less ट्रिपिंग व जीएसएस की मेंटेनेंस करने , सेफ्टी आईटम का उपयोग करने DC-PDC और रेगुलर उपभोक्ता की रिकवरी करने , लॉसेस निर्धारित लिमिट में लाने ,
उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान कराने , डिफेक्टिव मीटर पूर्ण रूप से बदलने आदि इत्यादि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिसमे
अधिशाषी अभियन्ता , कनिष्ठ अभियंता और फीडर इंचार्ज उपस्थित रहे ।इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया । जिसमे सभी पौधों का संरक्षण एवं रख-रखाव की कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी ली गई । निरीक्षण करते समय
मुख्य अभियन्ता (अजमेर जोन) एम. एल. मीणा ,
अधिशाषी अभियंता नसीराबाद एम. आर. मीणा , सहायक अभियंता नवीन तमोलि ,
कनिष्ठ अभियंता श्रीनगर दिनेश मीना, मनीष महावर, इंजीनियर सुपरवाईजर सीताराम रावत के साथ
सभी तकनीकी सहायक,
जी.एस.एस. कर्मचारी सुनील, ठेकेदार कर्मचारी, एफ. आर. टी. टीम भी उपस्थित रहे ।


