शेरपुरा के नेहरा परिवार ने गांव की गौशाला में दिया उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग
शेरपुरा के नेहरा परिवार ने गांव की गौशाला में दिया उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा 17 नवंबर / गांव शेरपुरा के सुरजीत नेहरा व उनकी धर्मपत्नी ग्राम पंचायत सरपंच इकबाल जीत कौर ने अपने पुत्र अनमोल नेहरा पुत्र सुरजीत नेहरा के नॉर्वे एयरफोर्स में ज्वॉइनिंग की पहली तनख्वाह के एक लाख एक हज़ार रुपए एवं 5 सवामणी सुरजीत नेहरा एवं उनकी धर्म पत्नी इकबाल जीत कौर ग्राम पंचायत सरपंच ने अपनी ओर से गांव शेरपुरा की श्रीराम गौशाला में सहयोग स्वरूप प्रदान कर उल्लेखनीय सहयोग किया हैं। इस मौके पर गौशाला के अध्यक्ष किरशन जांगिड़,धर्मपाल भवरिया, प्रताप ढाका, सुरेश डिडारिया , प्रताप डिडारिया,प्रदीप अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा,जयवीर नेहरा,दलीप एलवा,सीताराम सरावग,लादूराम शर्मा, मंगला राम नेहरा,सिमरन नेहरा,पायल नेहरा,दीपेंद्र नेहरा समेत मौजूद लोगों ने सुरजीत नेहरा परिवार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । विदित रहे कि शेरपुरा की सरपंच इकबाल जीत कौर व सुरजीत नेहरा के पुत्र अनमोल नेहरा ने कुछ समय पूर्व नार्वे में एयरफॉर्स में ज्वाईनिंग के समय अपनी पहली तनख्वाह गांव की गौशाला में दान व सहयोग स्वरूप देने की घोषणा की थी।
फोटो_ गौशाला को सहयोग करते नेहरा परिवार

