DESH KI AAWAJ

अरांई के चौसला गांव मे सोती हुई महिला के सिर पर वार कर हत्या:पति व बेटियां घर के अंदर थे, आवाज सुनकर बाहर आए तो लाश दिखी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अरांई के चौसला गांव मे सोती हुई महिला के सिर पर वार कर हत्या:पति व बेटियां घर के अंदर थे, आवाज सुनकर बाहर आए तो लाश दिखी

अजमेर । अजमेर जिले के अराईं के समीपवर्ती चौंसला गांव में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात के समय उस वक्त अंजाम दी गई जब महिला घर के बाहर सो रही थी। घर के अन्दर सो रहे पति व बेटियों ने आवाज सुनी तो बाहर आए, लेकिन गेट बाहर से बंद था। बाद में गेट को उखाड़ा और बाहर निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
मृतका रामेश्वरी देवी (40) के पति रामदेव बागरिया ने बताया कि रामेश्वरी बाहर ही सो गई थी । और तीन बेटियों के साथ वह अंदर सो रहा था। रात के समय छत पर किसी के कूदने की आवाज आई तो उठा। बाहर आने के लिए गेट के पास पहुंचा तो गेट बाहर से बंद था। ऐसे में गेट को उखाड़कर बाहर आया और देखा तो एक बड़ा पत्थर पड़ा था । और रामेश्वरी का सिर खून से लथपथ था।
इसके बाद वह चिल्लाया तो लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव को मार्चरी मे रखवाया। उसने बताया कि उसका न तो किसी से विवाद था । और न ही किसी से कोई रंजिश। अराई थाना एस एच ओ जय सुल्तानसिंह ने बताया कि पति ने भी किसी पर शक नहीं जताया और ऐसे में फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।

admin
Author: admin