DESH KI AAWAJ

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

पंडित पवन भारद्वाज अलवर। राजकीय विधि महाविद्यालय अलवर में छात्र नेता रामराज मीना ने अपने जन्मदिन अवसर पर पोंधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में पीपल, बड़, नीम, शहतूत, अर्जुन आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। ने इस दौरान विद्यार्थियों को आचार्य डां. मुकेश कुमार मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ पौधे अपना अहम योगदान निभाते है। स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वच्छ रह सकता है। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल मात्र पौधारोपण करने से ही अपने कार्य की इतिश्री नही कर लेनी चाहिए। अपितु पौधा लगाने के बाद उसकी समय- समय पर देखभाल करनी भी जरूरी है, ताकि यह पौधा बड़ा होकर वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थियों को अपने घरों, पंचायती खाली पड़ी भूमि, सड़कों, नदियों के किनारे भी इस मौसम में पौधा रोपण करना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य डॉ मुकेश कुमार मीणा, आचार्य राकेश कुमार शर्मा, आचार्य सुंदर सिंह यादव, आचार्य संजय रायपुरिया, रामराज मीणा, राहुल हितेश, निरंजन, रविन्द्र गुर्जर, सचिन गुर्जर, मनीष जोरिया,अजीत,अभिषेक,हितेश गुर्जर,भूपेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin