नौनिहालों ने गटकी दो बूंद ज़िंदगी की।
नौनिहालों ने गटकी दो बूंद ज़िंदगी की।
दिव्यांग जगत / भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अरांई,प्लस पोलियो महाअभियान के तहत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद सैनी की देखरेख में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की वेक्सीन पिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरांई में बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। डॉ सैनी ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। बीसीएमओ सैनी ने बताया की ब्लॉक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए चिकित्सा विभाग ने पूरे प्रबंध किए है। अभियान के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए है ताकि अभियान की मॉनिटरिंग सुचारू रूप से की जा सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल, बस स्टैंड सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पोलियो बूथ बनाकर दवा पिलाई गई। रविवार को अभियान के पहले दिन 76 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य कार्मिक घर-घर जाकर शेष रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। रविवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजमेर डॉ रामनिवास किराड़िया तथा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ सैनी ने सीएचसी अरांई, पीएचसी दादिया सहित क्षेत्र के पोलियो बूथ का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की।


