बैठक में विकलांगजनों के मुद्दों पर हुई चर्चा
. आज जिला किन्नौर अनुसूचित जनजाति विकलांग संघ ने जिला किन्नौर के तीनों खंड (पूह ,कल्पा और निचार) के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक जिला उपायुक्त कार्यालय के मिटिंग हाल में बैठक संघ के उपाध्यक्ष श्री सीताराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विकलांगजनों की समस्या व केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे विस्तार से चर्चा हुई । तथा पूर्व में (2019) में विकलांगजनों की 11 सूत्रीय मांगों को हिमाचल सरकार के समक्ष रखा था , उस पर भी रणनीति बनाई और आने वाले 20 नवम्बर 2021 को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का किन्नौर आगमन है इस दिन संघ के समस्त पदाधिकारी गणमान्य मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे और 11 सूत्रीय मांग का समरण पत्र देगें तथा संघ की मांग को 01/12/2021 तक पूरा करने का आग्रह करेंगे । यद्यपि हमारी मांगों को तय समय से पहले पूरा नहीं किया तो किन्नौर जिला के समस्त विकलांगजन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे ।
दिव्यांग जगत राजेंद्र कुमार नेगी प्रैस रिपोर्टर जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश

