भारतीय छात्र संसद कार्यक्रम आयोजित- 23 से 28 सितंबर2021 को पुणे शहर में आयोजित हुआ।
11वी
भारतीय छात्र संसद कार्यक्रम आयोजित- 23 से 28 सितंबर2021 को पुणे शहर में आयोजित हुआ।
कोडेचा ने बाड़मेर का प्रतिनिधित्व किया
भोपाल। देश में राष्ट्रीय स्तर पर इस बार भी भारतीय छात्र संसद का आयोजन किया जा रहा है। 23 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाली वर्चुअल कांफ्रेंस में यह 11वां संस्करण हुआ। इसमें देश और विदेशों से प्रबुद्ध लोग जुड़ें, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किया
भारतीय छात्र संसद के प्रदेश समन्वयक मृत्युंजय जोशी ने बताया कि भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन, एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्ववधान में दिनांक 23 से 28 सितंबर तक छह दिवसीय भारतीय छात्र संसद का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। भारतीय छात्र संसद 2011 से लगातार आयोजित की जा रही है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना इस छात्र संसद का उद्देश्य है।
गोपाल कोडेचा ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं की भागीदारी बहुत ही जरूरी है संसद में युवा संसद की रीड की हड्डी है और आने वाले समय में युवाओं से ही देश का भविष्य निश्चित किया जा सकता है गोपाल कोडेचा अपने उद्बोधन में देश में गरीबी बेरोजगारी और शिक्षा पर भी अपना व्याख्यान दिया कोडेचा को प्रमाण पत्र और टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया
भारतीय छात्र संसद के प्रदेश समन्वयक मृत्युंजय जोशी ने बताया कि भारतीय छात्र संसद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में 29 राज्यों के 450 विश्वविद्यालयों के 25000 कॉलेजों के सक्रिय छात्रों की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ निरंतर युवाओं एवं छात्रों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा हैं।
देश के कई दिग्गज शामिल
जोशी ने बताया कि भारतीय छात्र संसद का आयोजन भारत सरकार के केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ और यूनेस्को स्टडी फॉर ह्यूमन राइट्स, डेमोक्रेसी, पीस एंड टॉलरेंस की मदद से किया जा रहा है। इस छह दिवसीय छात्र संसद में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटे आदि इस कार्यक्रम में भाग लिया

