DESH KI AAWAJ

मोटरसाईकिल चुराने की वारदात का चार घंटे में खुलासा

मोटरसाईकिल चुराने की वारदात का चार घंटे में खुलासा

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा

मोटरसाईकिल बरामद , आरोपी गिरफ्तार

घर से वाहन चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए कमलेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण में गहन अनुसंधान करते हुए आसूचना संकलन कर व तकनीकी सहायता से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र हडमानराम उम्र 22 साल जाति विश्नोई निवासी डोली कल्ला पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बाडमेर को दस्तयाब कर पुछताछ की गयी । जिसमें आरोपी ने प्रकरण की वारदात को कारित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी गयी मोटरसाईकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की । आरोपी विक्की विश्नोई ने प्रकरण की वारदात के बाद पुलिस थाना झंवर जोधपुर में एटीएम तोडने की घटना कारित करना स्वीकार किया जिसका प्रकरण थाना झवंर पर दर्ज है जिसकी सुचना पुलिस थाना झवंर को दी गयी ।

admin
Author: admin