आमजन की समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन गांवों के संग शिविर की महत्ती भूमिका – कृष्ण गोपाल कौशिक
आमजन की समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन गांवों के संग शिविर की महत्ती भूमिका – कृष्ण गोपाल कौशिक
पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
बानसूर के मोठुका में प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें जिला प्रमुख चौधरी बलबीर चिल्लर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से ग्रामीणों को दिए गए लाभ एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर ग्राम विकास हेतु सड़क, पानी, एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में 574 पट्टे, पेंशन योजना के प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय राशि स्वीकृति, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, ई–श्रमिक कार्ड, नरेगा के नए जॉब कार्ड, कन्यादान योजना में राशि स्वीकृति अन्य प्रमुख जनकल्याण हेतु कार्य किए । शिविर में अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कौशिक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आमजन को उनका हक दिलाने एवं सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस प्रकार शिविर का आयोजन प्रत्येक ग्रामपंचायत में किया है। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राकेश मीणा ने की। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश बैरवा बीडीओ प्रेमप्रकाश भावता, पीओ अजय वर्मा, एमपीएस रामावतार शर्मा, सरपंच देवेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, रमेश पहाडी, उपसरपंच शीशपाल मीणा, वार्डपंच शेरसिंह, वार्ड पंच बाबूलाल, मोहर सिंह पंच, तोताराम पंच, संजय कुमार पंच, हुकम सिंह, अजीत सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

