शादी में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा की मौत
शादी में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा की मौत
मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत
नवलगढ़ (झुंझुनूं)-शादी के फंक्शन में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर पड़े।उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं।मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ का है।ढाका की ढाणी (नवलगढ़) के रहने वाले कमलेश ढाका (53) सपरिवार अपने भांजा-भांजी की शादी में लोछवा की ढाणी में गए थे। कमलेश के छोटे भाई इंद्राज ढाका ने बताया- भांजी दीपिका की शादी 19 अप्रैल को हो गई थी। इस दौरान भात भर दिया था। 21 अप्रैल को भांजे पंकज की शादी थी।इसके लिए हम लोग परिवार सहित 20 अप्रैल को छोटा भात भरने के लिए शाम 4 बजे लोछवा की ढाणी पहुंचे।
शाम करीब 6 बजे तक छोटा भात भर दिया था। इसके 5 मिनट बाद ही चाक-पूजन के दौरान डीजे की धुन पर कमलेश सिर पर मटका रखकर डांस कर रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था।अचानक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।इतने में वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।मामा कमलेश की मौत के बाद शादी के घर में मातम छा गया। 21 अप्रैल को कमलेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद भांजे की शादी की रस्म अदायगी भर हुई।भाई इंद्राज ढाका ने बताया- कमलेश नवलगढ़ की चौखानी गैस एजेंसी पर काम करते थे।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि कमलेश के तीन बच्चे हैं। इसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।बेटा पढ़ाई कर रहा है।कमलेश की तीन बहनें हैं। इसमें सबसे छोटी बहन संतरा देवी के बेटे की शादी थी। कमलेश के तीन और छोटे भाई हरिराम,इंद्राज और सहीराम हैं।
- देरांठू में सकल जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए मांगी क्षमा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू अतिशय क्षेत्र मे दिगम्बर जैन मंदिर पर जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बड़े मंदिर भगवान शान्ति नाथ पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर वर्ष… Read more: देरांठू में सकल जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए मांगी क्षमा - मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। लायंस क्लब्सइंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन द्वारा दिए गए प्रांतीय स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत मिशन मुस्कान कार्यक्रम को क्रियान्वित करते हुएलायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,दिल्ली निवासी राजेश जैन ,क्लब कोषाध्यक्ष लायन विनय… Read more: मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंट - अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग का आज रविवार सुबह साढ़े सात बजे अस्वस्थता के दौरान निधन हो गया, उनके निधन से नगर के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।नसीराबाद निवासी 90 वर्षीय दिवंगत नेता भोला शंकर गर्ग जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी से जुड़े… Read more: अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोक - समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। मीनू स्कूल चाचियावास में समावेशी विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता सामत, क्षमा आर. कौशिक, राकेश कुमार कौशिक, तरुण शर्मा एवं अनुराग सक्सेना, महेश चौहान ने रिबन काटकर किया।विज्ञान शिक्षक राजेश खींची के निर्देशन में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई।… Read more: समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोग - नसीराबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन चौधरी ने किया नगरपालिका क्षेत्र का दौरा, दौरे के पश्चात चला स्वच्छता अभियान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । नगर पालिका नसीराबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन अधिवक्ता सुखदेव चौधरी ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मार्गों, आवासीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चेयरमैन सुखदेव चौधरी के… Read more: नसीराबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन चौधरी ने किया नगरपालिका क्षेत्र का दौरा, दौरे के पश्चात चला स्वच्छता अभियान
बेटे ने कहा- कोई बीमारी नहीं थी
कमलेश के बेटे हिमांशु ने बताया- पिताजी सिलेंडर सप्लाई काम करते थे। दिनभर अच्छी-खासी मेहनत करते थे। फिलहाल किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।ना ही कोई दवाई ले रहे थे।खांसी-जुकाम होने पर भी नींबू का ही पानी लेते थे।
मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग कभी एक्सरसाइज नहीं करते और अचानक खुशी में किसी शादी समारोह या प्रोग्राम में डांस करते हैं या फिर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं ताे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि अचानक उनके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
ऐसे मरीजों में देखा जाता है कि रात को सही से नींद नहीं ले पाते। पानी कम पीते हैं।अचानक से जोर-जोर से नाचना,जोश में दौड़ते हुए पहाड़ पर चढ़ने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है।हार्ट रेट एक दम से बढ़ जाती है।पहले से उनका शरीर ऐसी एक्सरसाइज के लिए तैयार नहीं होता है। अचानक एक्सरसाइज होने पर हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

राजस्थान में 50 हजार से ज्यादा मौतें हो रहीं
ICMR की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 4 करोड़ मरीज दिल की बीमारी के हैं। हर साल 7 लाख लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। राजस्थान में ये आंकड़ा सालाना औसतन 50 हजार था। डॉक्टर इसका सबसे बड़ा कारण डायबिटीज को मानते हैं।
इंग्लैंड की जनसंख्या के बराबर देश में 8 करोड़ डायबिटीज के मरीज हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर हार्ट अटैक से बचना है तो डायबिटीज को कंट्रोल रखना होगा।बचाई जा सकती है CPR से जान
डॉक्टर्स के अनुसार अगर कोई अचानक डांस करते हुए,दौड़ते हुए नीचे गिर जाए तो उसके पैर तुरंत ऊपर कर देने चाहिए। उसे सीधे लिटा कर उसकी छाती को तेजी से दबाना चाहिए।उसको खुली हवा में रखना चाहिए।तुरंत भीड़ हटाकर CPR देना चाहिए। ऐसा करके 50 से 70 प्रतिशत लोगों को तुरंत बचाया जा सकता है।फिर उसे तुरंत डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेज देना चाहिए। पुलिसकर्मियों से लेकर कई विभाग के कर्मचारियों को CPR के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। गली-मोहल्लों में भी युवाओं को CPR देना सीखना चाहिए। इससे लोगों को हार्ट अटैक से बचाया जा सकता है।






