विख्यात रामपुरा धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विख्यात रामपुरा धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शिष्यों और भक्तों का उमड़ा सैलाब
शिष्यों और भक्तों ने लगाई रामपुरा में गुरु प्रेम में डुबकी
धाम में अलसुबह से ही लगने लगी श्रदालुओ की भारी भीड़
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के ग्राम रामपुरा धाम पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
तो वही गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों शिष्यों ने गादीपति गुरुदेव रतन लाल महाराज की चरण पूजन कर दर्शनों के साथ गुरुदेव को यथायोग्य दक्षिणा प्रदानकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रामपुरा धाम में अलसुबह से ही शिष्यों का रेला देखने को मिला तथा गुरु पूर्णिमा के इस मौके पर अलसुबह से हवन यज्ञ विधिवत पूजा पाठ के साथ कई धार्मिक आयोजन किये गए। इस पर्व के लिए रामपुरा धाम में सुबह से ही काफी संख्या में शिष्यों और भक्तों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर तक चलता रहा।
कोरोना महामारी के 2 वर्षों बाद धाम में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर्व की जोरदार रौनक दिखाई दी। वहीं दूसरी तरफ इस अवसर पर शिष्यों और भक्तों के साथ साथ सेंकडो स्कूली बच्चों को भोजन प्रसाद कराया गया।


