विख्यात तेजाजी धाम बासक बाबा रामपुरा धाम का मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ भरा
विख्यात तेजाजी धाम बासक बाबा रामपुरा धाम का मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ भरा
नसीराबाद । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम लोरवाडा पंचायत के रामपुरा में विख्यात तेजाजी धाम बासक बाबा का मेला गादीपति रतनलाल महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ भरा । मेले के उपलक्ष्य में बाबा की मूर्ति का नैना विराम सिंगार किया गया । वही मंदिर की विद्युत सजावट की गई । इस अवसर पर मेले मे आये जनप्रतिनिधी क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा ,तहसीलदार हितेंद्र कुमार ,नायब तहसीलदार राकेश किराड , गिरदावर अशोक मीणा , हल्का पटवारी विमल शर्मा , भाजपा नेता केके जोशी, जन समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट का मेला कमेटी की ओर से स्वागत किया गया । वही सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी हगामी लाल माली ने 51 किलो की गुलाब के फूलों की माला बाबा को पहनाई । मेले मे आसपास के जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । वही ग्रामीण पत्रकार शक्ति के जिला सचिव राजेश वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापत , सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर , नसीराबाद उपखंड संरक्षक पूरणमल उदय सहित जीपीएस के पत्रकार बंधुओं का भी मेला कमेटी की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । मेले में आसपास के ग्राम सहित 121 गांव से बिंदोरी पर नाचते गाते ग्रामीण झंडे लेकर आए । मेले मे आये अखाड़ो ने भी कई प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाए । जिसे देखने के लिए लोगों की भी भीड उमड पड़ी । वही घोड़ी नृत्य भी कराया गया । जिसमें प्रथम व द्वितीय आने वाली घोडी को पुरस्कार दिया गया । मेले मे हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में वह मेले में देखने को मिली । इस मौके पर धाम अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ , उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़ , कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल , सचिव नंदलाल शर्मा , व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा सहित आदि कार्यकर्ताओं ने मेले की व्यवस्था देखी । इस मौके पर पुलिस की माकुल व्यवस्था देखी गई । मेले के उपलक्ष में धाम पर तेजाजी का महाराज का तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल भी आयोजित किया गया ।


