नसीराबाद क्षेत्र मे भारत बन्द का असर बेअसर रहा
नसीराबाद क्षेत्र मे भारत बन्द का असर बेअसर रहा
पुलिस विभाग व प्रशासन ने किया फ्लेग मार्च
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारत बन्द की आशंका को देखते हुऐ जिला प्रशासन के आदेश पर नसीराबाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने फ्लेग मार्च किया । जिसमे डीप्टी श्री मति पूनम भरगड , सिटी थानाधिकारी कल्पना राठौड़ , सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , तहसीलदार भवंरलाल सैन के साथ नसीराबाद सीटी थाना व सदर थाना का पुलिस जाप्ता साथ था । जबकि भारत बन्द का असर नसीराबाद सहित आसपास के कस्बों एवं गांवो मे बेअसर रहा । शहर व कस्बों के सभी बाजार यथावत खुले नजर आये । वही फ्लेग मार्च शहर के उपखण्ड कार्यालय , स्टेशन रोड , सदर बाजार , कोटा चौराहा से दिलवाडा , बलवन्ता होते हुए वापस उपखण्ड कार्यालय पहुंचा । भारत बन्द की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी । भारत बन्द शहर मे बेअसर नजर आने पर पुलिस व प्रशासन ने राहत महसूस की ।नसीराबाद क्षेत्र मे भारत बन्द का असर बेअसर रहा


