नसीराबाद नगरपालिका पार्षद बिस्सा की पुत्री ने अजमेर मे आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया
नसीराबाद नगरपालिका पार्षद बिस्सा की पुत्री ने अजमेर मे आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नगर निगम अजमेर द्वारा आयोजित पुष्पोत्सव कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में दृष्टि बिस्सा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के तहत अजमेर स्थित सुभाष उद्यान में पुष्पोत्सव- 2023 में दो कैटेगरी के तहत 11 व 12 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित थी। व प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट कला के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार प्रदान किये । जिसमें अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप और अजमेर मेयर श्रीमती बृजलता हाड़ा अजमेर व नगर निगम पार्षदगणों द्वारा पुरस्कार में दृष्टि बिस्सा को सीनियर कैटेगरी में प्रथम प्रथम स्थान आने पर प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किया गया। वही नसीराबाद नगरपालिका की पार्षद सरोज बिस्सा की पुत्री दृष्टि बिस्सा को कलेक्टर द्बारा सम्मानित करने पर नगरपालिका चेयरमैन सहित सभी पार्षदों व नगरपालिका वासियों ने दृष्टि बिस्वा को हाद्बिक शुभकामनाएं दी ।


