DESH KI AAWAJ

आयोग ने एडीजी-एसओजी सहित समस्त कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को भेजी 557 संदिग्ध परीक्षा अभ्यर्थियों की सूची

आयोग ने एडीजी-एसओजी सहित समस्त कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को भेजी 557 संदिग्ध परीक्षा अभ्यर्थियों की सूची

परीक्षा अवधि के दौरान इन पर रखी जाएगी विशेष निगरानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक- एसओजी सहित समस्त जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से भर्ती परीक्षाओं की दिनांक को भर्ती परीक्षाओं से विवर्जित तथा संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी रखने का आग्रह किया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अथवा अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने से विवर्जित/ संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची जिलेवार संबंधित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। उक्त सूचियों में सांचोर, बांसवाड़ा, उदयपुर, करौली एवं जालौर जिले से सर्वाधिक अभ्यर्थी हैं।

सूची में कुल 557 संदिग्धों के नाम हैं, जिलेवार संख्या निम्नानुसार हैः-

अजमेर – 1, अलवर- 12, बालोतरा- 8, बांसवाड़ा – 99, बाड़मेर – 16, ब्यावर – 1,
भरतपुर – 11, भीलवाडा – 3, बीकानेर – 9, बूंदी – 1, चित्तौड़गढ़ – 6, चुरू – 2, दौसा – 16,
डीडवाना कुचामन – 5, धौलपुर – 1, डूंगरपुर – 31, फलौदी – 3,
गंगापुर सिटी – 1, हुनमानगढ़ – 1,
जयपुर – 12, जयपुर ग्रामीण – 15, जैसलमेर – 1, जालौर -27, झुंझुनू – 5, जोधपुर – 9, जोधपुर ग्रामीण- 13, करौली – 28, कोटुपूतली- बहरोड़ – 5, नागौर -6, पाली -1, प्रतापगढ़ – 2,
सांचौर -129, सवाई माधोपुर -8,
सीकर -5, श्रीगंगानगर -2, टोंक – 3, उदयपुर -60
आयोग के अनुसार इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को खंडित करने का प्रयास किया जा सकता है। एहतियातन ऐसे व्यक्ति व अभ्यर्थियों से संबंधित रेकार्ड को इनके क्षेत्र के पुलिस थानों की ग्रामवार संधारित अपराध सूची में दर्ज कर भर्ती परीक्षाओं के दौरान इनकी गतिविधियों पर सघन निगरानी रखनेे हेतु सूचित किया गया है।

admin
Author: admin