तातारपुर पुलिस थाना परिसर में आयोजित हुई सीएलजी की बैठक, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये समझाइस की।
तातारपुर पुलिस थाना परिसर में आयोजित हुई सीएलजी की बैठक, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये समझाइस की।
दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
ततारपुर थाने में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये सीएलजी सदस्यों की बैठक थाना अधिकारी विजय चंदेला की अध्यक्षता में हुई । बैठक में शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से रहे इस पर चर्चा की गई।थाना अधिकारी विजय चंदेला ने सदस्यों से कहा की कस्बे में शांति पूर्वक एवं भाईचारे से रहे और अशांति फैलाने वाले लोगों की पुलिस को तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जा सके
प्रशासन का सहयोग करें जिस तरह पूर्व में भी आप लोगों को बताया है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती असामाजिक तत्व कहीं से भी आ सकता है जिसके लिए पुलिस प्रशासन निबटने के लिए पूर्णता तैयार है।बैठक में सीएलजी सदस्य एवम थाना स्टाप रहा मौजूद।


