ससुराल वालो को ट्रेन मे लूटकर दुल्हन हुई फरार, यूपी से अजमेर दुल्हन लेकर आ रहा था परिवार
ससुराल वालो को ट्रेन मे लूटकर दुल्हन हुई फरार, यूपी से अजमेर दुल्हन लेकर आ रहा था परिवार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । यूपी से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले एक परिवार के साथ नव नवेली दुल्हन द्बारा लूट का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार की नई-नवेली बहू ने एक युवक के साथ मिलकर उन्हें लूटा है। दोनों ने पहले चाय-नाश्ते में नशीली गोली खिलाई। जब ससुराल वाले बेहोश गए तो जेवर और पैसे लूटकर फरार हो गए। काफी देर तक जब ससुराल वाले नहीं उठे तो ट्रेन में बैठे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची जी आर पी ने ससुराल वालों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के बयान ले लिए हैं। पुलिस वाराणसी से इटावा तक के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके।
अब पढ़िए पूरी कहानी, लड़के के मौसा की जुबानी
लड़के के मौसा शांति लाल जैन ने बताया कि करीब 4 महीने पहले मुगलसराय के रहने वाले जितेंद्र भादू ने बेटे अंकित की शादी के लिए संपर्क किया था। उसने खुद को लड़की का रिश्तेदार बताया था। उसने वॉट्सऐप के जरिए हम लोगों को लड़की की फोटो दिखाई। इसके बाद हम लोग लड़की को देखने मुगलसराय से 25 किमी दूर एक गांव में आए थे। हमें लड़की पसंद आ गई। इसके बाद पंडित को बुलाकर शादी की डेट भी 5 फरवरी को फिक्स कर ली। इसके बाद हम लोग राजस्थान वापस लौट गए थे। शादी तय करवाने के लिए जितेंद्र ने करीब 80 हजार रुपए भी हम लोगों से लिए थे।
मुगलसराय से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था परिवार । मौसा ने बताया कि अजमेर लौटने के बाद हम लोगों ने लड़की के लिए 50 हजार के कपड़े और सोने के जेवर खरीदे थे। शनिवार को शादी के लिए मैं, अंकित और उसके पिता कन्हैया जैन, उसकी मां गुड्डी जैन लड़की के गांव पहुंचे। रविवार को बेटे की शादी घूमधाम से हुई। इसके बाद हम लोग सोमवार को दुल्हन के साथ अजमेर के लिए रवाना। हम लोगों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में हम लोगों को एक युवक ने चाय पिलाई। इसके बाद हमें कुछ याद नहीं है। जब होश आया तो अस्पताल में था। इसके बाद पता चला कि हम लोगों के साथ लूट हुई है। दोनों सामान लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर गए एस पी जीआरपी ने बताया, ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि दुल्हन के साथ एक युवक पहले से ट्रेन की दूसरी बोगी में सवार हो गया था। बनारस स्टेशन पर युवक इनके पास आकर बैठ गया। यहां पर उसने सबको चाय पिलाई। चाय में नींद की गोलियां डाल दीं। चाय पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद दोनों सामान और जेवरात लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर फरार हो गए। जिस पर यात्रियों ने स्क्वायड को मामले की जानकारी दी
एस पी ने बताया, “काफी देर तक जब चारों नहीं उठे तो यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे स्क्वायड को जानकारी दी। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद इटावा सराय भूपत रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने सभी को उतारा। बर्थ के नीचे नींद की गोलियां भी मिली हैं। बेहोशी की हालत में सभी को इटावा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


