ब्राह्मण समाज ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन , 26 को करेगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन ।
ब्राह्मण समाज ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन , 26 को करेगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन ।
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
अलवर आज दिनांक 24 फरवरी शुक्रवार को युवा ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व समाज के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सोपा ।
ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया उदयपुर के गोगुदा थाने में भगवान परशुराम की मूर्ति को सामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने के बाद ब्राह्मण समाज सहित साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है जिसके लिए आज ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के बिंदु..
1.दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्यवाही ।
2.भगवान की मूर्ति को अधिक भव्यता के साथ पुनः प्रतिष्ठित किया जाए।
3.कैमरे की व्यवस्था के साथ पुलिस की पेट्रोलिंग बधाई जाए।
- मंदिर और पुजारी के सम्मान में पुजारी प्रोटेक्शन एक्ट का निर्माण किया जाए।
उन्होंने बताया यदि अगले 2 दिन में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो अशोक सर्किल( नंगली सर्किल) पर दिनांक 26 फरवरी शाम को पुतला जलाया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ,शिवचरण कमल ,डॉ विनोद शर्मा, महेश उपाध्याय, जगराम पहलवान ,डॉ नितिन भाल, विजय यादव, राजेश शर्मा, नितेश शर्मा,एड.देवेंद्र प्रधान, विवेक दीक्षित,विशाल शर्मा, खन्ना सैनी आदि उपस्थित रहे।


